फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: धोखाधड़ी से जमीन रजिस्ट्री कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बांसडीह थाना के मैरीटार निवासी मृत्युन्जय प्रताप सिंह ने छह लोगों पर धोखाधड़ी से जमीन रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मामले में बांसडीह पुलिस ने रमावती देवी, चन्द्रकला देवी, वंदना सिंह निवासी डूहीमूसी, नेहा देवी निवासी करम्बर, नूतन देवी निवासी इन्दरपुर थाना नगरा, राम प्रसाद पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुत्युन्जय प्रताप सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया कि बाबा रामजन्म सिंह ने मैरीटार मेरे नाम से हिब्बानामा किया। जुलाई 2013 में उनकी मृत्यु के बाद तेज प्रताप, रमावती देवी व मृत्युन्जय प्रताप के नाम पर वरासतन दर्ज हो गई। बाबा ने पूर्व में मेरे नाम से हिब्बानामा कर चुके थे। सबकुछ जानने के बाद भी रमावती देवी ने फर्जी तरीके से मेरे नाम की जमीन भी दूसरे के नाम पर रजिस्ट्री कर दी।
विज्ञापन

गलत रजिस्ट्री कराने की शिकायत करने पर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगी। इसकी शिकायत थाना व पुलिस अधीक्षक को देने के बावजूद कार्रवाई न होने पर कोर्ट में आवेदन देना पड़ा। कोतवाल योगेन्द्र सिंह ने कहा कहा कि कोर्ट के निर्देश पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें