फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जांच में सही पाए गए अध्यक्ष पद के चारों नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
घोघा। नगर पंचायत मनियर अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए बांसडीह तहसील में बुधवार को न्यायिक तहसीलदार कक्ष में निर्वाचन अधिकारी देवमणि मिश्रा ने दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच की। इस दौरान अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित सीट पर सभी चार उम्मीदवारों का नामांकन पत्र सही पाया गया। आरओ देवमणि मिश्रा ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी बुचिया देवी, सपा प्रत्याशी धनवती देवी, निर्दल प्रत्याशी सुभावती देवी व निर्दल प्रत्याशी देवन्ती देवी का नाम निर्देशन पत्र जांच में सही पाया गया। नामांकन पत्र 19 अप्रैल शाम तीन बजे तक वापस लिया जा सकता हैं। चुनाव चिन्ह का आवंटन 21 अप्रैल को होगा। 10 से 15 अप्रैल तक चले नामांकन में चार नामांकन हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें