समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव छह जनवरी को दोपहर में बलिया आएंगे। पूर्व सीएम पार्टी के दिवंगत जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव और जिला सचिव रहे स्व. राजेंद्र पांडेय के परिवार के सदस्यों से मिलकर उनके दुख-दर्द को साझा करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर बृहस्पतिवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, विधायक संग्राम सिंह यादव, लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सनातन पांडेय, जिला प्रवक्ता सुशील पांडेय कान्हजी, राजन कन्नौजिया, शशिकांत चतुर्वेदी, अनिल राय, बीरबल राम, राजेंद्र यादव, अमित सिंह, विनय गोंड आदि ने हेलीपैड बनने वाले स्थान को जाकर देखा। तैयारी शुरू कर दी गई है।