फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कृषि छात्रों ने किया बसंतपुर गांव का शैक्षणिक भ्रमण

विज्ञापन
रावे कार्यक्रम के तहत बसंतपुर गांव में ग्रामीणों से मिलने पहुंचे जेएनसीयू कृ​षि संकाय के छात्र।
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के बीएससी कृषि सातवें सत्र के छात्रों ने ग्राम बसंतपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ला के संरक्षण में आयोजित भ्रमण रावे (ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव) कार्यक्रम के तहत हुआ। छात्रों ने ग्राम प्रधान विजय प्रताप सिंह से मुलाकात कर ग्रामीण कृषि व्यवस्था और किसानों की समस्याओं की जानकारी ली। कृषि विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। कृषि विभाग के शिक्षक डॉ. लाल विजय सिंह ने कार्यक्रम का निर्देशन किया। भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को ग्रामीण परिवेश और कृषि कार्यों का व्यावहारिक अनुभव कराना था। छात्रों ने किसानों की वास्तविक समस्याओं को करीब से समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें