आगरा में तैनात एयरफोर्स (अग्निवीर) श्रीकांत चौधरी 22 वर्ष पुत्र मनजी पटेल की मंगलवार की देर रात ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना उसके साथ तैनात किसी साथी ने फोन से परिजनों को दी।
रेवती थाना क्षेत्र के नारायणपुर दीघार निवासी मनजी पटेल दिसम्बर 2022 में भर्ती हुआ था। परिजनों के अनुसार छह माह पहले उसकी पोस्टिंग आगरा स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर हुई। तीन जून को छुट्टी लेकर घर आया था और 13 जून को पुनः ड्यूटी पर गया था। परिजनों के अनुसार श्रीकांत चौधरी संत्री की ड्यूटी में लगा हुआ था। बुधवार की सुबह मौत की खबर लगते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनाें के अनुसार एयरफोर्स आगरा से किसी अधिकारी ने फोन कर कहा कि जब तक घर का कोई सदस्य नहीं आएगा तब कि पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। उधर, श्रीकांत के बड़े भाई सिद्धांत पटेल जो चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करते हैं भाई की मौत की सूचना मिलते ही आगरा के लिए निकल पड़े हैं। पिता मनजी पटेल कोलकाता में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बेटे की मौत की सूचना के बाद मां रानी देवी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। वहीं, दो बहनें सीखा व संगीता का रोते-रोते बुरा हाल है।
-