बलिया। सदर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी महिला ने युवक पर सोशल साइट (फेसबुक) के माध्यम से बेटी से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि युवक ने फेसबुक के माध्यम से बेटी से दोस्ती की। मोबाइल नंबर लेकर अक्सर बातचीत करने लगा। बेटी को शादी का झांसा देकर शनिवार की शाम को भाग ले गया। इस बाबत कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद