फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एसआईआर में पारदर्शिता के लिए अधिवक्ताओं ने भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
वि​भिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते अ​​धिवक्तागण। जागरुक पाठक
विज्ञापन
बलिया। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने पुनरीक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने और पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने की मांग की। उन्होंने प्रक्रिया को निष्पक्ष तरीके से पूरा कराने तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार समेत संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग भी की। जिला निर्वाचन कार्यालय की वेबसाइट पर एसआईआर-2026 के तहत जिले की सातों विधानसभा सीटों की मतदाता सूचियों से संबंधित जानकारी उपलब्ध है। इसमें बिना मैपिंग और लॉजिकल अंतर वाले मतदाताओं की सूची भी शामिल है। इस दौरान कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें