रसड़ा। तहसील मुख्य गेट के सामने एसडीएम एवं तहसीलदार के दुर्व्यवहार से शुद्ध आक्रोशित अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन के आठवें दिन भी जारी रहा। चेताया की मांगे पूरी न होने पर सामूहिक उपवास के वाद आमरण अनशन शुरू कर दिया जायेगा। तहसीलवार एसोसिएशन संध के अध्यक्ष वीरेंद्र राम के नेतृत्व अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया की एसडीएम एवं तहसीलदार के कार्यशीली एवं दुर्व्यवहार से अधिवक्ता वादकारी त्रस्त है। अध्यक्ष वीरेंद्र राम ने कहा कि अधिवक्ता तीन से 14 दिसम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहकर हड़ताल रहे। किंतु शासन प्रशासन की अनदेखी से अधिवक्ता आक्रोशित है। चेताया कि अधिवक्ता अब आर पार की लड़ाई लड़ेंगे। महामन्त्री भानु प्रताप सिंह ने कहा सामूहिक उपवास प्रारम्भ किया जायेगा। इस पर भी बात नहीं मानी गई तो गांधीवादी तरीके से आमरण अनशन शुरू कर दिया जायेगा। कहा की अधिवक्ताओं ने सामने अब करो मरो की स्थिति बन गयी है। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की है। इस मौके पर द्वारिका सिंह, गिरीश नरायण सिंह, रामजी सिंह, प्रमोद सिंह, संजय तिवारी, इनल सिंह, शैलेश सिंह, रामजी सिंह, अशोक यादव, विजय सैनी, अमर बहादुर सिंह, श्याम बिहारी सिंह, शशिकांत तिवारी आदि उपस्थित रहे।