तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन द्वारा ग्राम न्यायालय संचालन के लिए चल रहा धरना बुधवार को दूसरे दिन जारी रहा। धरना स्थल पर आयोजित सभा में अधिवक्ताओं ने न्यायालय संचालन शुरु होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
सभा को संबोधित करते हुए मंत्री महेंद्र यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता अमरजीत सिंह, अमनुल हक अब्बासी, गंगेश मिश्र, देवेंद्र गुप्ता, राणा प्रताप सिंह, लालबहादुर, लक्ष्मण पांडेय समेत अनेक अधिवक्ताओं ने बेल्थरारोड में स्वीकृत ग्राम न्यायालय का संचालन शुरू करने के लिए आवाज बुलंद करते हुए कहा कि ग्राम न्यायालय आमजन के साथ वादकारियों व क्षेत्रवासियों के लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि यहां के लोगों को न्यायालय संबंधी कार्यों के लिए जिला मुख्यालय 75 किलोमीटर दूर है जाना पड़ता है, जिसमें समय और धन की बर्बादी होती है। धरना स्थल पर मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर अध्यक्ष सरफराज अहमद, महेंद्र यादव, अरूण श्रीवास्तव, सहती राजभर, दिलरोज अहमद, अनिल यादव, अतुल प्रकाश यादव, अमानुल हक अब्बासी, लक्ष्मण प्रसाद, पिंकी, सविता पटेल, अहमद रजा, राशिद अली, कलिंदर यादव, संजय यादव समेत अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।