बलिया। जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं की मांगों को अबतक नहीं माना, जिसके कारण शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके पूर्व कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के सभागार में अध्यक्ष मदनलाल वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मत से आंदोलन को जुझारू तरीके से चलाने का निर्णय लिया। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन चलेगा। आंदोलन को चलाने के लिए क्रिमिनल और सिविल बार से भी समर्थन करने की मांग की। सभा में तहसील बार बैरिया के अध्यक्ष उमेश सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होने कहा कि कोर्ट में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने सहित सात सूत्रीय मांग पत्र है। वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद ओझा, भृगुनाथ सिंह, राजेंद्र वर्मा, निर्भय सिंह, शिल्पी सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन बालेंन्दु ओझा ने किया। संवाद