बलिया। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में सभी अधिवक्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में चक्रमण कर ददरी मेला के आयोजन पर लगाए गए रोक का विरोध किया। चक्रमण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने एक स्वर में ददरी मेला लगाने की मांग की। कहा कि यदि ददरी मेला नहीं लगता है तो सभी अधिवक्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर पांडेय गोविंदजी, विपिन बिहारी सिंह, मदन वर्मा, दुर्गा प्रताप सिंह, संजय सिंह, रविंद्र तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, अरविंद पांडेय, श्याम नारायण चौहान, चेतन सिंह, कमलाकर चौबे, शशिप्रताप सिंह आदि रहे।