फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अधिवक्ताओं ने मुख्य सचिव व डीजीपी का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। हापुड़ जिले में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज करने व फर्जी मुकदमा करने के विरोध में मंगलवार को बार काउंसिल आफ यूपी के आह्वान पर बलिया के क्रिमिनल व सिविल बार के वकीलों ने सिविल कोर्ट परिसर में प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक पुतला दहन किया। इस दौरान वकीलों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। शहर के साथ ही तहसील स्तर पर अधिवक्ताओं ने पुतले फूंके।
विज्ञापन

उप्र बार कॉउंसिल के तीन दिवसीय हड़ताल के आह्वान पर सिविल व क्रिमिनल बार के वकीलों ने मंगलवार को सिविल कोर्ट परिसर नारेबाजी करते हुए मुख्य सचिव व डीजीपी का पुतला दहन किया। इस मौके पर संयुक्त बार के वकीलों ने दोषी अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मांग की कि प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। हापुड़ प्रकरण में फर्जी मुकदमे किए गए हैं। हापुड़ के अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए। दोषी पुलिस अफसरों व पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सिविल बार के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दुबे, क्रिमिनल बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार तिवारी, महासचिव अनिल कुमार मिश्र, कुबेर नाथ पाण्डेय, सिद्धनाथ राय आदि मौजूद रहे।
बेल्थरारोड तहसील के अधिवक्ताओं ने तहसील गेट पर मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक का पुतला दहन किया। अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव आदि थे। बैरिया में भी पुतला दहन किया। मदन वर्मा अध्यक्ष बलिया कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन, अक्षयबर पांडेय अध्यक्ष तहसील बार एसोसिएशन बैरिया, हरिशंकर प्रसाद, उमेश सिंह, गौरीशंकर पांडे, रमेश सिंह, कृष्णानंद सिंह ,अनिल कुमार यादव, शशि कुमार सिंह थे। रसड़ा मुंसिफ कोर्ट परिसर में पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर अधिवक्ता बार काउंसिल संघ के अध्यक्ष रामशब्द यादव, युवनेंद कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

तहसील में तहसील बार एसोसिएशन के सदस्यों ने भी पुतला फूंका। अध्यक्ष द्वारिका सिंह, मंजीत सिंह, गिरीश नारायण सिंह आदि उपस्थित रहे। बांसडीह में अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में पत्रक एसडीएम बांसडीह को सौंपा। महेश प्रताप सिंह, प्रभात तिवारी, अरविंद सिंह, संतोष सिंह, ज्ञान प्रकाश कुशवाहा, धर्मेंद्र प्रसाद, प्रमोद सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें