बलिया। गाजियाबाद व हापुड़ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ता शुक्रवार को पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। मुख्यमंत्री द्वारा गठित जांच कमेटी में अधिवक्ता प्रतिनिधि व हाईकोर्ट इलाहाबाद के न्यायमूर्ति को रखने की मांग की गई। सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित बैठक में अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद व हापुड़ जिला न्यायालय में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और मारपीट का विरोध किया। साथ ही हापुड़ जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं के विरुद्ध दर्ज फर्जी मुकदमे को वापस लेने का प्रस्ताव पारित किया। साथ ही प्रस्ताव की प्रतिलिपि जनपद न्यायाधीश, प्रधान न्यायाधीश परिवार, न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड, जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री को प्रेषित करने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता सिविल बार के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दुबे तथा कार्यवाहक अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व संचालन अनिल कुमार मिश्रा ने किया।