फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता संपूर्ण समाज का पथप्रदर्शक: विनय

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन बलिया में ‘वर्तमान परिदृश्य एवं राष्ट्र निर्माण में अधिवक्ता समाज की भूमिका’ विषय पर अधिवक्ता समागम का आयोजन सोमवार को हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सह प्रांत कार्यवाहक गोरक्ष प्रांत विनय ने कहा कि अधिवक्ता संपूर्ण समाज का पथप्रदर्शक होता है। यही एक समाज है, जिस पर संपूर्ण समाज विश्वास करता है। वर्तमान समय में आप सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है और राष्ट्रीय स्मिता को बचाने के साथ सेवा सुरक्षा समर्पण सम्मान स्वाभिमान की रक्षा करने वाले संगठन को मजबूत सरकार स्थिर सरकार बनाने में आपकी जिम्मेदारी भी है। मुख्य वक्ता प्रशांत सिंह अटल ने कहा कि विगत पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकार ने अधिवक्ता समाज के लिए जिन योजनाओं को लागू किया है, इसके पहले किसी सरकार ने नहीं किया था। उन्होंने अधिवक्ता समाज से राष्ट्रीय हितों की संरक्षक सरकार को बनाने का आह्वान किया। लोकतंत्र के महापर्व को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए शत प्रतिशत मतदान करने एवं कराने पर बल दिया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथिगण डॉ उदयवीर सिंह राष्ट्रीय परिषद सदस्य, डॉ निर्भय नारायण सिंह अध्यक्ष क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन बलिया, अंजनी कुमार पांडेय अध्यक्ष दी सिविल बार एसोसिएशन बलिया, हरेराम चौधरी, प्रदीप कौशिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें