फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकिया मोड़। तहसील बार एसोसिएशन बेल्थरा रोड के अधिवक्ताओं ने बैरिया के अधिवक्ता प्रेम चंद श्रीवास्तव के साथ समाधान दिवस के मौके पर तहसीलदार द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के तहसील अध्यक्ष सरफराज अहमद के नेतृत्व में तहसीलदार ओपी पांडेय को पत्र देकर तहसीलदार पर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की। तहसील बार एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष सरफराज अहमद ने कहा कि अधिवक्ता के साथ तहसीलदार के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की जितनी निंदा की जाए उतनी कम ही होगी। महेंद्र यादव, वकार अहमद, अमान उल हक अब्बासी, संजीव गुप्ता, लक्ष्मण पांडेय, संजय यादव, अमल श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें