फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ईओ पर फर्जी भुगतान के आरोप की जांच करेंगे एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है। ईओ सत्य प्रकाश सिंह पर लगे फर्जी भुगतान करने की जांच का जिम्मा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवेंद्र सिंह को सौंपा गया है। एक सप्ताह के अंदर बिंदुवार आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका के वार्ड 11 के निवर्तमान सभासद संजय यादव ने 17 मई को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि उच्च न्यायालय द्वारा 27 दिसंबर 2022 को पारित आदेश के अनुपालन में नगर विकास विभाग के आदेश का उल्लंघन कर करीब पांच करोड़ 65 लाख 63 हजार 528 रुपये का फर्जी टेंडर कर अनियमित भुगतान किया है।
इससे नगर पालिका को राजस्व की बड़े पैमाने पर क्षति हुई है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने मामले की जांच करने जिम्मा अपर जिलाधिकारी को सौंपा है। साथ ही निर्देश दिया था कि वार्ड नं. 11 के निवर्तमान सभासद संजय यादव की शिकायतों की बिंदुवार जांच कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। ताकि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


नगर पालिका ईओ पर निवर्तमान सभासद द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच से संबंधित जिलाधिकारी का पत्र फाइल में है। शीघ्र ही मामले की जांच की जाएगी। - देवेंद्र सिंह, एडीएम (वि.राज.)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें