फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम व एएसपी ने मतदान केंदों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने क्षेत्राधिकारी व उप जिलाधिकारी रसड़ा के साथ ग्राम टगोनिया के प्राथमिक विद्यालय में रविवार को संभ्रांत नागरिकों के साथ चुनाव संबंधित संवाद किया। वहीं ग्रामीणों को आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के आदेश व निर्देश के बारे में विस्तार से बताया। जनपद व पड़ोसी जिला मऊ के बार्डर स्थित सभी मतदान केंद्रों व हाहानाला रेगुलेटर बार्डर का निरीक्षण किया। इस दौरान बार्डर से सटे जूनियर हाई स्कूल सोनाडीह मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। वही स्कूल परिसर में फुटबाल खेल रही छात्राओं से भी वार्ता की। इस दौरान अधिकारी द्वय ने सभी छात्राओं को मिशन शक्ति, महिला सुरक्षा व स्वतंत्र लोकतंत्र के बारे में संवाद स्थापित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें