बलिया। जिले में बढ़ते कोविड-19 के मामलों को देखते हुए पुलिस ने भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को जिले भर में पुलिस की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर या घर से बाहर मॉस्क, गमछा, रूमाल, दुपट्टा, स्कार्फ न पहनने वाले करीब 246 लोगों का चालान करते हुए जुर्माने के रूप में करीब 24 हजार पांच सौ रुपये वसूले गए।