फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कुत्ते पर फेंका तेजाब, चिकित्सीय टीम ने किया इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बांसडीह तहसील के राजगांव खरौनी में एक कुत्ते पर किसी ने तेजाब फेंक दिया। इससे बेजुबान के शरीर के आगे का हिस्सा जल गया। गांव के मुशरफ अली ने इसकी सूचना तत्काल आपदा विभाग के कंट्रोल रूम पर सूचना दी। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी हर्ष प्रताप सिंह ने इसकी जानकारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दी। उनके निर्देश पर कुछ ही देर में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बांसडीह पीएन पांडेय के नेतृत्व में टीम गांव में पहुंची। कुत्ते को किसी तरह पकड़ने के बाद इलाज किया। अपर जिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तेजाब फेंकने वाले के बारे में पता किया जा रहा है। इस तरह का कृत्य करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें