फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बहू पर गर्म पानी फेंकने का आरोप, सास झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के छाता गांव में परिवारिक विवाद में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घायल महिला को आसपास के लोगों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया गया कि शुक्रवार की सुबह छाता गांव में सास और बहू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान चूल्हे पर खाना बन रहा था। इस दौरान बहू ने सास पर विवाद में गर्म चावल का पानी फेंक दिया। मुन्नी देवी (55) गंभीर रूप से झुलस गईं। मामले में झुलसी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि पारिवारिक मामला है। छानबीन कर अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें