फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हिस्से से ज्यादा जमीन बेचने का आरोप, पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। हल्दी थाना के सुल्तानपुर निवासी रविन्द्र पाण्डेय ने सहखातेदार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत कोतवाली पुलिस ने सहखातेदार सूर्यनाथ पांडेय, सुशील पांडेय, मनोज कुमार, अखिलेश पांडेय व पंचानंद पांडेय पर मुकदमा दर्ज किया है। रविन्द्र पांडेय ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि मौजा सुल्तानपुर पूर्वज दूधनाथ पाण्डेय का तनहा उपार्जित की गयी भूमि है। सहखातेदार सुर्यनाथ उक्त मौजा में अपना हिस्सा का भली भांति जानकारी रखने के बावजूद इरादतन बेईमानी पूर्वक मेरे पिता के हिस्सा को हड़पने के नियत से धोखाधड़ी, जालसाजी करते हुए फर्जी कूटरचित दस्तावेज अपने पुत्र और अपने सगे भतीजा अखिलेश पाण्डेय के पक्ष में अपने अंश से कई गुना ज्यादा भूमि के विक्रय किया है। साजिश में फर्जी कुटरचित दस्तावेज के गवाह पंचानन्द पाण्डेय पर आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें