फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को किशोरी को भगाने, दुष्कर्म तथा पाक्सो एक्ट के आरोपी को ताड़ीबड़ा गांव के समीप इंग्लिशिया पुलिया से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस अपहृत किशोरी को भी बरामद करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि उप निरीक्षक रामसकल यादव क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। इस दौरान सूचना मिली कि किशोरी को बहला कर भगाने, दुष्कर्म तथा पाक्सो एक्ट का आरोपी नित्यानंद पांडेय उर्फ गोलू निवासी किड़ीहरापुर थाना भीमपुरा नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गांव के समीप इंग्लिशिया पुलिया पर मौजूद है। सूचना पहुंची पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पूछताछ करने के बाद अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें