फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पति की हत्या का लगाया आरोप, सीएम और रेल मंत्री से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया थाना क्षेत्र के केहरपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत शाहपुर गंगौली निवासी 39 वर्षीय ऋषिकेश तिवारी की 14 जून को कानपुर सेंटर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को शव मिला था। मामले में उसकी पत्नी अंतिमा कुमारी तिवारी ने पति की हत्या की आशंका जताई है। जीआरपी पर मामले की लीपापोती करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेलमंत्री भारत सरकार अश्वनी वैष्णव, जीआरपी कानपुर व पुलिस महानिदेशक को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन

अंतिमा ने बताया है कि 13 जून को घर से उत्सर्ग एक्सप्रेस पकड़कर पति कानपुर गए थे। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर उतर कर उन्होंने फोन किया था और कहा था कि मैं पहुंच गया हूं। थोड़ी देर बाद फोन करूंगा। उसके बाद जीआरपी वालों का फोन आता है कि आपके पति की मौत कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर हो गई है। आराेप है कि उनका एंड्राइड मोबाइल व टिकट गायब था। जहां उनकी मौत हुई है वहां सीसीटीवी कैमरा लगा है, उसकी फुटेज देखी जाए और पूरे प्रकरण का गंभीरता से जांच कराई जाए। ताकि हमें न्याय मिल सकें।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें