न्यायालय अपर सत्र न्यायधीश कोर्ट संख्या 3 न्यायाधीश हुसैन अहमद अंसारी की अदालत ने जीआरपी थाना क्षेत्र थाना मलिया में 20 वर्ष पूर्व डीपीएम सुशील चन्द्र राय, हेड कांस्टेबल रमाशंकर सिंह की हत्या के मामले की सुनवाई की। इस मामले में अजीत कुमार चौबे, अरुण कुमार चौबे, कौशल कुमार चौबे, अंशुमान चौबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें अंशुमान चौबे का दौरान विचारण मृत्यु हो गई और न्यायालय द्वारा दौरान विचरण शेष अभियुक्तगण अजीत कुमार चौबे, अरुण कुमार चौबे व कौशल कुमार चौबे के खिलाफ दोष साबित ना पाते हुए मामले में दोषमुक्त कर दिया गया।