फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को पत्र लिख अवैध वसूली का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने जिलाधिकारी को पत्र भेज विद्युत उपकेंद्र अवायां के कर्मचारी और लाइनमैन द्वारा आपूर्ति के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध धन वसूली का आरोप लगाया है। पत्र में उल्लेख है कि उपभोक्ताओं द्वारा बार-बार शिकायत की जा रही है कि विद्युत विभाग के कर्मचारी और लाइनमैन द्वारा टूटे तार को जोड़ने एवं ट्रांसफार्मर बनाने के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की जा रही है। परेशान उपभोक्ताओं को मजबूरी में पैसा देकर लाइन ठीक कराना पड़ रहा है। इसके चलते लोकप्रिय सरकार की छवि खराब हो रही है। उन्होंने भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारी और लाइनमैन के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें