बलिया। रसड़ा प्रधानपुर निवासी बबली देवी ने सास पति व देवर पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर घर से खदेड़ने का आरोप लगाा है। पुलिस ने पीड़िता बबली की शिकायत पर पति, देवर व सास पर सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बबली ने शिकायत में आरोप लगाया कि कि 28 नवम्बर 2018 को राजकुमार कन्नौजिया निवासी वालूपुर थाना खेजूरी के साथ विवाह हुआ। मेरे पिता तीन लाख रुपया व सोना चांदी के जेवरात व टीवी फ्रीज सहित अन्य उपहार दिया। शादी के कुछ दिनों के बाद सास मीरा देवी देवर मुकेश कन्नौजिया व पति राजकुमार कन्नौजिया कम दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। पिता से एक लाख रुपया नगद व मोटर साइकिल की मांग करने लगे। दहेज देने में असमर्थता जताने पर आए दिन प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी अपने मायका वालों को दिया। वह लोग आकर काफी समझाया बुझाया उसके वावजूद परिवर्तन नही हुआ। चान नवम्बर 2022 को मार पीट घर से बाहर निकाल दिए।