फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नर्तकी गोली कांड का आरोपी पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा थाना के अमहर में नर्तकी को गोली मारने वाला आरोपी 48 घंटे बाद भी पुलिस की पहुंच से दूर है। पुलिस का दावा है कि दबिश दी जा रही है और शीघ्र ही आरोपी गिरफ्त में होगा। रसड़ा थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी नर्तकी निधि कुमारी को गोली मार दी गई। मामले में संजय गिरी निवासी पकवाईनार नरनी की पुलिस को तलाश है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि एक कार्यक्रम के दौरान कुछ वर्ष पूर्व संजय से उसकी मुलाकात हुई थी। मुलाकातों के दौरान शादी का वादा करने के बाद संजय मुकर गया। करीब सात-आठ माह पूर्व से बातचीत बंद हो गई थी। शुक्रवार की देर शाम संजय कमरे पर आया, मोबाइल पर बात करने का दबाव बनाने लगा, मना करने पर पिस्टल निकाल कर फायर कर दिया, जिससे गोली पैर में जा लगी।
विज्ञापन

घायल निधि को सहयोगियों ने इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।
मामले में सीओ रसड़ा मोहम्मद फहीम कुरैशी का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं, जो लगातर दबिश दे रही हैं। आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें