बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने युवक पर दुष्कर्म, घटना का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और वीडियो डिलीट करने के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी मनु सिंह को बेलहरी से राजकीय कृषि बीज भंडार जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया कि मनु सिंह ने 11 फरवरी को उसे घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया। घटना का वीडियो भी बना लिया। वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करता रहा। वीडियो डिलीट करने के बदले पांच लाख रुपये की मांग कर करता है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।