बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिलाओं के नहाने और शौच के दौरान कथित रूप से छिपकर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि एक गांव निवासी अवधेश राजभर काफी समय से महिलाओं के नहाने और शौच करने के दौरान छिपकर मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो बना रहा था। बांसडीहरोड थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की लिखित शिकायत दी। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।