फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार। थाना क्षेत्र के नारायनपाली गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर हाईटेंशन तार की चपेट में आने के चलते एक अधेड़ महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

नारायनपाली गांव निवासिनी फुलवसिया देवी (55) पत्नी मनबोधन प्रजापति बारिश के कारण अपने मकान के छत पर लगे हुए पानी को हटाने के लिए सफाई कर रही थी। इसी बीच उनका पैर फिसल गया और वो छत के किनारे से होकर गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर वह बेेहोश हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर घायल महिला को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया, जहां महिला की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें