फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और टेंपों की टक्कर में महिला की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के मधुबन मार्ग स्थित अखोप ग्राम के पास रविवार की देर शाम ट्रक ने टेंपो को पीछे से टक्कर मार दिया। ट्रक की टक्कर से टेंपो सड़क के किनारे पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार एक महिला की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए सवारियों से भरा एक ऑटो मधुबन की ओर से बेल्थरारोड की तरफ आ रहा था कि अखोप ग्राम की चट्टी के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे टेंपो सड़क किनारे पलट गया। जिससे कंचन (35) पत्नी सुरेंद्र निवासी अवायां, अल्पना (24) पत्नी लाल किशोर, रिमझिम यादव (14) पुत्री लाल किशोर, राहुल (14) ,भरत चौहान (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने कंचन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें