फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में मारूति कार टकराई, चार जख्मी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। बलिया मार्ग पर अमहर चट्टी के समीप मंगलवार की देर रात सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार मारुति कार जा टकराई। कार सवार महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, मारुति कार में सवार सभी लोग वाराणसी से बलिया की तरफ जा रहे थे, तभी अमहर के समीप बेकाबू कार सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गयी। जोरदार टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और कार सवार लोगों को बाहर निकाला। घायल हरिशंकर वर्मा (65) निवासी खटगी सिकंदरपुर, अखिलेश पाल (35) निवासी रामपुर असली गड़वार, अंकुर वर्मा (30) निवासी गौवाशाहपुर मनियर, रंजीत (31) व लालमुनी देवी (65) पत्नी शुभनारायण निवासी चोरकंड मनियर को सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने लालमुनी देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि शेष सभी घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौकेे पर पहुंची और जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें