विभिन्न मांगों को लेकर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में धरना देते अखिल भारतीय विद्यार्थी पर?
- फोटो : BALLIA
बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने शु्क्रवार को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में धरना दिया। इस दौरान परिषद के सदस्यों ने अपने मांगों से संबंधित ज्ञापन कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय को सौंपा। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए टीडी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा कोरोना महामारी में द्वितीय वर्ष के सभी छात्र-छात्राओं को प्रमोट करने की घोषमा की गई थी लेकिन बाद में विश्वविद्यालय ने अपना तानाशाही रवैया अपनाते हुए छात्र-छात्राओं को फेल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि हम लोगों की मांगे तत्काल मानते हुए छात्र-छात्राओं को उर्त्तीण नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर निखिल पांडेय, शिवानी पांडेय, आदिति सिंह, पूजा पाल, श्वेता ओझा, प्रितम प्रजापति, निर्मल सिंह, धनंजय सिंह, ओमप्रकाश यादव, आदित्य तिवारी, अमित तिवारी, धर्मेंद्र प्रजापति, अभिनव चंचल, हेमंत पांडेय, अंकुश सिंह, कृष्णा गुप्ता, संगम मलहोत्रा, अंकुर गुप्ता, सौरभ पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन अभिषेक राय ने किया।