फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अभाविप के सदस्यों ने जेएनसीयू के कुलपति को सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने शुक्रवार को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान सदस्यों ने अपनी मांग पत्र जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय एवं कुलसचिव को सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए परिषद के प्रदेश सहमंत्री शिवाजी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्र सर्वोपरि का भाव रखकर कहा कि हम राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ में शैक्षिक परिवार की अवधारणा पर दृढ़ विश्वास रखकर दलगत राजनीति से अलग रहकर संस्कारित छात्रशक्ति का निर्माण कर देश समाज में होने वाले सकारात्मक परिवर्तनों में अपनी भूमिका पूर्ण कर रही है। जिला संयोजक ओमप्रकाश ने कहा कि विश्वविद्यालय में बिना पाठ्यक्रम पूर्ण किए अचानक सेमेस्टर परीक्षा तिथि घोषित करना विश्वविद्यालय की तानाशाही रवैया को दर्शाती है। छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक ने कहा कि हम जिले के किसी भी विद्यार्थी का अहित नहीं होने देगे। यदि इनका तुगलकी फरमान जल्द वापस नहीं होता है तो विद्यार्थी पूरे जनपद में आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर अमर राठौर, रवि गुप्ता, अतुलित पांडेय, वैभव, अंशु, राज सिंह, अमन गुप्ता, शनि सिंह, मृत्युंजय तिवारी, आलोक चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें