बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर एक से छह दिसंबर तक सेवा सप्ताह का आयोजन किया है। कार्यकर्ताओं ने पहले दिन मंगलवार को रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों में मास्क बांटा और उन्हें कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया। शुभारंभ यातायात निरीक्षक सुरेशचंद्र द्विवेदी ने लोगों को मास्क पहनाकर किया। नगर मंत्री हिमांशु पाठक ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र व समाज हित में कार्य करता है। कहा कि कोरोना की दवा अब तक देश में उपलब्ध नहीं है। इसके लिए सिर्फ एकमात्र बचाव ही विकल्प है। कोरोना से बचाव के लिए जब भी घर से निकलते मास्क पहनकर ही निकले तथा बाहर निकलने के बाद दो गज की दूरी हमेशा एक दूसरे से बनाए रखे। इस मौके पर दीपक सिंह, निखिल पांडेय, दिव्यांशु राय, सूर्यांश भारद्वाज, अवधेश चौबे, सौरभ कुमार, ओमप्रकाश यादव, राकेश सिंह, मिथिलेश गुप्त, संगम मल्होत्रा आदि रहे।