फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के गहने पर साफ करने के बहाने लेकर फरार

विज्ञापन
नरही क्षेत्र के बिलरिया गांव में आभूषण साफ करने के नाम पर आभूषण लेकर गायब होने की सूचना पर जुटे ग्? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बाइक सवार उचक्कों ने महिलाओं के जेवर साफ करने नाम पर लाखों के गहने लेकर फरार हो गए। नरहीं थाना प्रभारी मदन पटेल ने बताया कि ठगी की तहरीर नहीं मिली है, लेकिन यह घटना मेरे संज्ञान में है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के बिलरियां गांव निवासी तारकेश्वर यादव के घर दो बाइक सवार युवक पहुंचे। उस समय घर के लोग अपने खेत में धान की रोपाई करा रहे थे। उचक्कों ने महिलाओं से गहने की साफ करने की बात कही। तारकेश्वर यादव की पुत्री चंदा ने पहले चांदी के जेवर साफ करने को दिए। इसको उचक्कों ने साफ करके दे दिए। फिर सोने के जेवर भी महिलाओं ने साफ करने को दिया। इसको उचक्कों ने पीले रंग के पानी में डालने के बाद पानी को गर्म कर लाने को कहा। जब महिलाएं पानी गर्म कर लेकर आई तो उचक्के वहां से चम्पत हो चुके थे। इसके बाद महिलाओं ने शोरगुल किया तो अगल-बगल के लोग इकट्ठा हो गए। परिवार के सदस्य भी घर पहुंचे। लाखों के गहने गायब होने की बात पर अवाक रह गए। नरहीं थाना प्रभारी मदन पटेल ने बताया कि ठगी की कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें