विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम नायब तहसीलदार को पत्रक सौंपते आप कार्यकर्ता।संवाद
- फोटो : 1
सिकंदरपुर (बलिया)। क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार दुर्गेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। ग्रामीण इलाकों में धान की रोपाई प्रभावित हो रही। इसके अलावा बिजली बिलों में निगम की ओर से गलती करने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए तथा बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच कराकर पात्र उपभोक्ताओं को राहत दिलाई जाए। इस मौके पर राजकुमार जायसवाल, प्रदीप कुमार, सोनू, सलमान खान, जावेद, कलीम खान, हिमांशु गुप्ता, उपेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता एवं उपभोक्ता शामिल रहे।