फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन करने जा रहे आप कार्यकर्ता गिरफ्तार

विज्ञापन
नगर के गड़वार रोड स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय महंगाई के विरोध प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत महंगाई के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय जा रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के शहर कोतवाली पुलिस आप कार्यालय से ही गिरफ्तार कर लिया। सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर शहर कोतवाली लाया गया। बाद में 21 लोगों का 151 में चालान कर दिया गया। छोड़ दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस बढ़ती हुई महंगाई के विरुद्ध उठ रही आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत ने कहा कि प्रचंड महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष कर रही है। योगी सरकार तानाशाही पर उतारू है और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को घर पर नजरबंद कर रही है। पुलिस छापे डलवा रही है। प्रांत सचिव अमरेंद्र सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी सड़क पर संघर्ष कर रही है और जब तक यह तानाशाह उद्योगपतियों की दलाल सरकार को हम लोग हटा नहीं लेंगे तब तक सड़क पर संघर्ष करते रहेंगे। इस मौके पर अजय राय मुन्ना, महिला जिलाध्यक्ष निभा पांडेय, कुसुम, गीता, सोनी, सलमान, विपिन, ओम प्रकाश मिश्रा, अंबेश्वर यादव, कृष्ण कुमार, रघुराज व रवि शंकर राय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें