फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पदयात्रा निकाली। रेलवे चौराहा से प्रारंभ होकर पदयात्रा मुख्य सड़क, चरण सिंह त्रिमुहानी होते हुए तहसील कार्यालय के पास सभा के रूप में तब्दील हो गई। इस दौरान सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी हृदयानंद सिंह ने कहा कि कमरतोड़ महंगाई से जनता त्रस्त हो गई है। वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान है। देश में आर्थिक मंदी का दौर चल रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के चलते जनता को न्याय नहीं मिल पा रहा है। आप ही महंगाई और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में सक्षम है। उन्होंने स्वच्छ प्रशासन के लिए आप को समर्थन देने की अपील की। मौके पर कालिका प्रसाद गुप्त, रामकुमार, विनोद मानव, डॉ. आनंद जोशी, राशिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें