फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पिंडहरा में जमीन की रंजिश में युवती से मारपीट और पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के पिंडहरा गांव में दो दिन पहले जमीन के रंजिश को लेकर एक युवती रूचि से मारपीट और घर पर पथराव करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के ही चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार पिंडहरा निवासी वादी अनीश यादव का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। जब अनिश घर पर मौजूद नहीं था तो विपक्षियों ने घर पर हमला कर दिया। बहन रूचि को मारपीट कर घायल कर दिया। चीख-पुकार को सुनकर ग्रामीण वहां जुट गए और रूचि की जान बचाई। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गांव की ही लीलावती देवी, नरेन्द्र यादव, अजीत यादव, पूजा देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें