फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नहाने गया युवक गंगा में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहड़। क्षेत्र के शिवरामपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को गंगा स्नान करते समय पैर गहरी गड्ढे में चले जाने से एक युवक डूब गया।
विज्ञापन

आकाश साहू (20) पुत्र सुरेश साहू पिछले एक महीने से अपने फूफा गोवर्धन साहू निवासी माधोमठ थाना कोतवाली के यहां रह रहा था।
शुक्रवार की सुबह अपने मित्रों के साथ शिवरामपुर घाट पर गंगा स्नान कर रहा था। उसका पैर गहरे गड्ढे में चला गया। इसके कारण वह गंगा नदी में डब गया। डूबने की खबर मिलते ही गांव में हाहाकार मच गया। आकाश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पिता सुरेश साहू निवासी सूर्यपुरा रोहतास, बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने स्थानीय मल्लाहों एवं ग्रामीणों की मदद से जाल से घंटों शव की तलाश की। इसके बाद शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें