फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने नवनिर्मित घर में फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के दलई तिवारीपुर निवासी शशिकान्त तिवारी (27) पुत्र नागेन्द्र तिवारी अपने नवनिर्मित आवास में गुरुवार की सुबह सीढ़ी में लगे पाइप से फंदे से लटकता मिला। बुधवार की शाम से ही घर से लापता रहने पर उनका छोटा भाई गौरव तिवारी ढूंढते ढूंढते अपने नए आवास पर पहुंचा। मकान का शटर उठाकर कर जब सीढ़ी पर अपने भाई शशिकांत को फंदे पर लटका देखा तो उसकी पैरो तले जमीन ही खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार अपने कब्जे में ले लिया। शशिकांत ने फांसी क्यों लगाई इसका पता नहीं चल सका है। इसकी शादी दो वर्ष पूर्व ही हुई थी और कोई संतान नहीं थी। दो भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक की पत्नी सोनी तिवारी एवं माता पार्वती तिवारी को रोते विलखते देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें