मझौवां। हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखिया गंगा घाट पर सोमवार को रितेश सिंह (24) निवासी दतवली थाना सहतवार गंगा में डूब गया।
नवरात्र पर कलश स्थापना करने के लिए गंगा की मिट्टी व गंगा जल लेने के लिए अपने दोस्तों के साथ आया था। नदी में स्नान करने के लिए दोस्तों के साथ पानी में गया। नहाने के दौरान अचानक पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में समा गया। साथियों ने बचाने की की पूरी कोशिश की लेकिन बचा नहीं सके। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। युवक की तलाश शुरू की लेकिन प्रयास विफल रहा। घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ चौकी इंचार्ज कृपाशंकर सिंह मौके पर पहुंचे। इस दुर्घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। समाचार लिखे जाने तक डूबे हुए युवक का खोजबीन जारी रहा। थाना प्रभारी हल्दी रोहन राकेश ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। संवाद