हल्दी क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी मृतक सुनील सिंह। फाइल फोटो, परिजन
हल्दी। थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव में शनिवार सुबह सुनील सिंह (35) सहजन तोड़ते समय हाईटेंशन करंट की जद में आने से मौत हो गई। इसकी खबर लगते ही परिवार के सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजवाया। बेलहरी निवासी सुनील सिंह घर के पास स्थित सहजन के पेड़ पर चढ़कर सब्जी बनवाने के लिए सहजन तोड़ रहे थे। पेड़ के ऊपर से 11 हजार करंट की लाइन गुजरी है। सहजन तोड़ते समय अचानक करंट की जद में आने से सुनील पेड़ के नीचे गिर कर अचेत हो गए। परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पर माता शकुंतला सिंह, पत्नी नेहा सिंह का रोते-रोते बुरा हाल रहा। सुनील का एक चार वर्ष का बेटा देवनाश सिंह व दो वर्ष की बेटी रिद्धि सिंह है। थानाध्यक्ष राजू राय ने कहा कि सहजन तोड़ते समय करंट की जद में आने से युवक की मौत हुई है। संवाद
हल्दी क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी मृतक सुनील सिंह। फाइल फोटो, परिजन