बलिया। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक युवक व युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। फेफना थाना के स्थानीय कस्बा निवासी एक 22 वर्षीय युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर युवती चिल्लाने लगी, परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां भर्ती कर लिया गया। वहीं, बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से हालत खराब हो गई। परिजन इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया। जहां से चिकित्सक ने वाराणसी को रेफर कर दिया। फेफना थाना प्रभारी अजय त्रिपाठी ने कहा कि एक युवती ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था, उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। संवाद