बलिया। सदर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 17 वर्षीय बेटी शहर के एक स्कूल में पढ़ती है। रोज की भांति सोमवार को पढ़ने गई थी, लेकिन शाम तक नहीं लौटी, खोजबीन करने पर पता चला कि हरपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करने वाला कर्मचारी बेटी को भगा ले गया है। कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद