रसड़ा। जाम नवादा में रविवार की रात्रि टहल कर घर आ रही एक महिला को पीछे से पीठ पर गोली मार दी गई। परिजन ं उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। महिला देवर की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन में जुट गई।
नवादा निवासी सविता देवी (35) पत्नी हरिश्चंद्र अपने घर की चार महिलाओं के साथ टहलने गई थी। टहल कर वापस घर आ रही थी घर से तीस मीटर की दूरी पर अंधेरे में पीछे से किसी ने गोली मार दी, जो गोली सविता देवी की पीठ पर जा लगी। गोली लगते ही आसपास की महिलाएं कुछ समझ पाती है तब तक सविता जमीन पर गिर पड़ी। महिलाओं के शोर पर परिजन दुर्घटना घटनास्थल पर पहुंचे। आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। परिजनों ने किसी से विवाद से इंकार किया है। पति सहायक अध्यापक हैं। ससुर रिटायर्ड फौजी हैं। देवर मनीष की तहरीर पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसएसआई चंद्रप्रकाश कश्यप ने बताया कि बहुत जल्द ही मामले की खुलासा कर दिया जाएगा।