जनपद में रविवार को शाम छह बजे तक 329 केंद्रों पर 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों समेत कुल 13000 लोगों को टीका लगाया गया।
इसकी जानकारी देते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके तिवारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट सभागार, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल समेत सभी टीकाकरण केंद्रों पर बूस्टर, कोविड शील्ड तथा कोवैक्सीन लगाई गई। प्रतिदिन नगर के राजकीय इंटर कालेज, मुरली मनोहर इंटर कालेज, कुंवर सिंह इंटर कालेज, लक्ष्मीराज देवी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, गुलाब देवी इंटर कालेज, नगर के बेदुआ व काजीपुरा स्थित अरबन अस्पताल पर भी किशोरों व किशोरियों को कोवैक्सीन लगाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर रविवार को 18 प्लस और 45 प्लस के 430 लोगों को कोविड वैक्सीन की खुराक दी गई। सीएचसी के अधीक्षक डॉ तनवीर आजम ने बताया कि 25 ग्रामों में दो-दो सौ लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों की अलग-अलग टीमों द्वारा ग्रामों में डोर-टू-डोर टीकाकरण किया जा रहा है। इसके अलावा 80 लोगों को बूस्टर का डोज दिया गया।