फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: त्योहार पर आनंद विहार से छपरा के लिए तीन से 17 नवंबर तक चलेगी विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल से छपरा के बीच आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 04058/04057 नंबर की यह ट्रेन तीन से 17 नवंबर तक पांच फेरे लगाएगी। ट्रेन का ठहराव बलिया, फेफना, गाजीपुर सिटी समेत कई स्टेशनों पर होगा। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि 04058 आनंद विहार-छपरा विशेष ट्रेन आनंद विहार से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को रात 12:20 बजे रवाना होगी। यह प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर सिटी होते हुए फेफना में 04:55 बजे और बलिया में 05:12 बजे पहुंचेगी। यहां से रेवती और सुरेमनपुर होते हुए शाम 07:20 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में 04057 छपरा-आनंद विहार विशेष ट्रेन रात 10:10 बजे रवाना होगी। यह बलिया में 11:55 बजे और फेफना में अगले दिन 12:15 बजे पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें