फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम में ऋषि पूजन हुआ

विज्ञापन
गंगा नदी में श्रावणी उपाकर्म एवं ऋषि पूजन का करते महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम के बटुक।आयोजक
विज्ञापन
मझौवां। गंंगापुर (रामगढ़) में स्थित महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम में बृहस्पतिवार को श्रावणी उपाकर्म एवं ऋषि पूजन का संपन्न हुआ। महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम के संस्थापक आचार्य मोहित पाठक ने कहा कि भृगु काशी की यह पावन धरती और मां गंगा का तट हमारी ऋषि परंपरा की आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। कार्यक्रम में वेदाध्यापक आचार्य शौनक द्विवेदी, अमन पाण्डेय एवं निहाल मिश्र सहित गुरुकुल के आचार्यों एवं बटुक ब्रह्मचारियों ने वैदिक परंपरा के अनुसार अनुष्ठानों में सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं विद्यार्थियों ने वेद, ऋषि परंपरा, संस्कार एवं सनातन वैदिक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें